- एम्स दिल्ली (AIIMS, Delhi) : एम्स देश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रिसर्च पब्लिक यूनिवर्सिटी है जो नई दिल्ली में स्थित है। एम्स की स्थापना 1956 में हुई थी। यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन स्वायत्तता से संचालित होती है। पिछले कई सालों से एम्स टॉप पर बना हुआ है। इस बार इसका स्कोर 92.07 है।
- पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ (PGIMER, Chandigarh) : स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) चंडीगढ़ में स्थित एक चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान है। इसमें शैक्षिक सुविधाएं, चिकित्सा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण सुविधाएं दी जाती हैं। इसकी स्थापना 1960 मैं एक पोस्ट ग्रेजुएट सेंटर के रूप में किया गया था। इसका लक्ष्य यहां चिकित्सा के सभी विषयों में विशेषज्ञ तैयार करना है। यह 82.62 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है।
- क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर (बेंगलुरु) : क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज(सीएमसी), वेल्लोर को देश के टॉप कॉलेज में गिना जाता है। सीएमसी वेल्लोर एक निजी, अल्पसंख्यक-संचालित मेडिकल स्कूल, अस्पताल और अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्थापना 1900 में एक अमेरिकी मिशनरी द्वारा किया गया था। यह कॉलेज 75.33 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है।
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, बेंगलुरु : बेंगलुरु में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस को एशिया के टॉप मानसिक संस्थानों में गिना जाता है। यह नेशनल मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो के फील्ड में एक मल्टीडिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट है। इसकी स्थापना वर्ष 1847 में की गई थी। चौथे नंबर पर स्थिति इस इंस्टीट्यूट का स्कोर 73.45 है।
- संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ : लखनऊ में स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान भारत का टॉप आयुर्विज्ञान संस्थान है। इसकी स्थापना 1983 में हुई थी। आयुर्विज्ञान के फील्ड में सबसे सम्मानित यह संस्थान 550 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह संस्थान लगातार कई सालों से देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में शामिल है। इस बार भी 72.45 स्कोर के साथ इसने 5वां स्थान हासिल किया है।
