पिछले एक महीने से लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने लखनऊ की टीम का क्या नाम रखा जाए इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए यूपी के लोगों नाम के सुझाव मांगे थे । और यूपी के आईपीएल प्रेमियों ने कई नाम भी सुझाए लेकिन वह नाम फ्रेंचाइजी को पसंद नहीं आया ।

इसके बाद गोयनका ग्रुप ने खुद ही नाम फाइनल कर दिया । अब लखनऊ की नई टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम से जानी जाएगी । संजीव गोयनका ने एक वीडियो मैसेज के जरिए नाम का ऐलान किया है ।
नाम पहले से मिला जुला है
आपको याद होगा कि साल 2016 में इसी गोयनका ग्रुप ने आईपीएल की पुणे जॉइंट्स टीम खरीदी दी । जिसका पूरा नाम राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स था एक सीजन में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे तो दूसरे सीजन में स्टीव स्मिथ थे हालाकि एक बार तो फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन मुंबई के हाथों हार मिली थी । वहीं आईपीएल की दूसरी नई टीम अहमदाबाद को अपने नाम कि अभी भी तलाश है ।
कब है आईपीएल नीलामी
आईपीएल नीलामी को लेकर अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है 12 और 13 फ़रवरी को बेंगलुरु में आईपीएल नीलामी होगी ।
नीलामी से पहले खिलाड़ियों का विवरण
आज हम आपको आईपीएल नीलामी से पहले उन खिलाड़ियों की बात करते है जिन्होंने नीलामी के लिए अपने नाम रखे थे
* आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए 1214 खिलाड़ियों ने पंजीकरण किया था
* जिसमें से अब 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे
* 33 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिटेन किया गया
* मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी ने 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया ।
* दो नई टीमों ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया ।
किसकी पर्स में कितने पैसे बचे
- चेन्नई सुपर किंग्स – 48 करोड़
- दिल्ली कैपिटल – 47.50 करोड़
- कोलकाता नाइट राइडर्स – 48 करोड़
- मुंबई इंडियंस – 48 करोड़
- पंजाब किंग – 72 करोड़
- राजस्थान रॉयल्स -62 करोड़
- रॉयलचैलेंजर्स बैंगलोर – 57 करोड़
- सनराइजर्स हैदराबाद – 68 करोड़
- लखनऊ सुपर जॉइंट्स – 60 करोड़
- अहमदाबाद – 52 करोड़
मेगा ऑकशन में किस देश से कितने खिलाड़ी
इंडिया 896 | ज़िम्बाब्वे 2 |
अफगानिस्तान 20 | भूटान 1 |
ऑस्ट्रेलिया 59 | नामीबिया 5 |
बांग्लादेश 9 | नेपाल 15 |
इंग्लैंड 30 | नीदरलैंड 1 |
न्यूजीलैंड 29 | ओमान 1 |
साउथ अफ्रीका 48 | स्कॉटलैंड 1 |
श्री लंका 36 | यूएई 1 |
वेस्टइंडीज 41 | यूसए 14 |