Aryan Khan Drugs Case– हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान (ShahRukh Khan) ने आज क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की ऑर्थर जेल में बंद बेटे आर्यन खान से सुबह 9 बजे मिलने पहुंचे। यह पहली बार है जब शाहरुख जेल में बंद बेटे आर्यन खान से मिलने पहुंचे हैं।इससे पहले शाहरुख और आर्यन की बात सिर्फ़ वीडियो कॉल पर हुई थी। सूत्रों के अनुसार जेल में दोनों की बातचीत 15 मिनट तक चली। उसके बाद शाहरुख सीधे वहाँ से निकल गये। उन्होंने मीडिया के सवालों से भी परहेज किया।
आपको बता दें कि आर्यन खान(Aryan Khan) फिल्हाल न्यायिक हिरासत में हैं। 20 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन और उनके दो मित्रों अरबाज मर्चेंट और फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट सहित अन्य आरोपियों को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल के बैरक नंबर एक में रखा गया है। बैरक नंबर 1 कोरोना काल में एक आइसोलेशन वार्ड के तौर पर तैयार किया गया है। जब भी कोई नया कैदी जेल में आता है तो उसे 1 हफ्ते तक आइसोलेशन वार्ड यानी बैरक नंबर एक में ही रखा जाता है। आर्यन खान सहित सभी आरोपियों को एक दूसरे से अलग रखा गया है।
अबतक बेल क्यों नहीं मिला आर्यन खान को?
सूत्रों की मानें तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB ) ने कोर्ट में आर्यन के व्हाट्सएप चैट रखे हैं और यह मजबूती से दावा किया है कि वह विदेशी ड्रग्स पेडलर से काफ़ी लंबे समय से संपर्क में हैं और वह ड्रग्स नेक्सस का हिस्सा हैं। अगर उन्हें त्वरित बेल मिलती है तो वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।
अधिक खबरों की जानकारी पाने के लिए Be-JAGRUK को फॉलो करें।