By Suman
अनुष्का सेन एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्हें सोनी सब पर टीवी शो बाल वीर में मेहर की भूमिका के रूप लिए जाना जाता है।
अनुष्का सेन का जन्म 4 अगस्त 2002 को हुआ था। उनका जन्म भारत के झारखंड के रांची (Ranchi, Jharkhand) में एक बंगाली परिवार में हुआ था।
अनुष्का ने कई टेलीविजन धारावाहिकों जैसे कि देवों के देव- महादेव, बलवीर, झांसी की रानी, इंटरनेट वाला लव आदि में दिखाई दी।
अनुष्का सेन ने रियलिटी शो खतरों के खिलाडी 11 में भाग लिया है।
अनुष्का सेन सोशल मीडिया में हमेशा एक्टिव रहती है। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर 4687 पोस्ट किए है और 29.4 मिलियन फॉलोवर्स है।
अनुष्का सेन ने 2017 में अपना यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) खोला था। जिसके बाद अब उनके 2.51 मिलियन सब्क्राइबर्स है।