By Suman Sharma
इंटरनेट की दुनिया में आज कल टेक्नोलॉजी पर ही ज़्यादातर सब कुछ निर्भर है। आज हम आपको भारत की टॉप 10 आईटी कंपनी के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने दुनियाभर में नाम कमाया है और अरबो करोड़ो में कमा रही है।
टाटा ग्रुप इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी है जिसका बाजार वेल्यू 11.47 लाख करोड़ रुपए है। TCS का मुख्य कार्यालय मुंबई, महराष्ट्र में है । ये 46 देशों तक फैली हुई है। इसके सीईओ राजेश गोपिनाथन है। TCS का मुख्य काम दूसरी कंपनी को IT सर्विस देना है।
इन्फोसिस कंपनी को नारायण मूर्ति ने अपने 10 दोस्तों के साथ 1981 में शुरू किया था। इसका मुख्य कार्यालय बैंगलौर में है। ये 46 देशों में ऑपरेट करती है। इसकी 5.85 लाख करोड़ रुपए मार्केट वेल्यू है।
अज़ीम प्रेमजी ने पिता के निधन बाद इस कंपनी को सिर्फ 21 साल की उम्र में चलाना शुरू किया। और टेक्नोलॉजी का महत्व समझ इसे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए देश दुनिया में नाम कमाया। Wipro इंडिया की चौथी सबसे बड़ी IT कंपनी है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज को शिव नादर ने शुरू किया था। इसका हेड ऑफिस नोएडा में है। ये 45 देशो तक फैली है। लाखों लोग इस कंपनी में काम करते हैं। इसका मार्केट पूंजीकरण 2.52 लाख करोड़ रुपए हैं।
टेक महिंद्रा महिंद्रा ग्रुप का हे एक सहायक कंपनी है जो 1986 में आनंद महिंद्रा ने शुरू किया था । यह कंपनी आईटी सॉल्यूशन एंड बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) सेवा अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को मिलता है।
मुंबई से शुरू हुई ये कंपनी AI, डाटा एनालिटिक्स, डिजिटल सर्विस, एप्लीकेशन मैनेजमेंट, क्लाउड सर्विस और अन्य IT सर्विस देती है। कंपनी के सीईओ संजय जलोना कोल को पिछले साल एशिया एग्जीक्यूटिव रैंकिंग में नंबर 1 सीईओ का अवार्ड मिला है।
इस कम्पनी की शुरुआत10 आईटी इंजीनयर ने मिलकर की थी। इस कम्पनी के सीईओ देबाशीष चटर्जी है। इस कम्पनी को इंडिया की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनी L&T कंपनी ने जून 2019 में खरीद लिया गया और अब ये कंपनी ल&टी के अंडर काम करती है।
इस कम्पनी की हेड ऑफिस बैंगलौर कर्नाटक में है। कम्पनी में सीईओ का नाम नितिन राकेश है। इसका मुख्य काम इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी, एप्लीकेशन मैनेजमेंट सर्विसेज, एप्लीकेशन आउटसोर्सिंग सर्विसेज इत्यादि है।
ये एक अमेरिकन कंपनी की सहायक कंपनी है। इसका हेड ऑफिस मुंबई में है। ये कंपनी आईटी सेवाओं के साथ हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी और एप्लिकेशन ️जैसी कहीं सर्विस दूसरे बिज़नेस को उपलप्ध करवाती है।
इस कम्पनी का बाजार पूंजीकरण 16,483.12 करोड़ है। ये कंपनी ज्यादातर डिजिटल सप्लाई चैन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा मैनेजमेंट, एंटरप्राइज ऍप्लिकेशन्स जैसी सुविधा देती है। इसके सीईओ सुधीर सिंह है।